Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वोच्च पद पर पहुंचे व्यक्ति को वार्ड अध्यक्ष बनने का प्रयास नहीं करना चाहिए – रामहरि खतिवडा

 

काठमांडू, सावन ७ – नेपाली कांग्रेस के सांसद रामहरि खतिवडा ने पूर्वराष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी को लक्षित करते हुए कहा है कि सर्वोच्च पद तक पहुँच चुके व्यक्ति को सक्रिय राजनीति में नहीं आना चाहिए । बुधवार प्रतिनिधि सभा की बैठक में सांसद खतिवडा ने कहा कि सर्वोच्च पद में पहुँच चुके व्यक्ति के पद की अपनी ही गरिमा है । सर्वोच्य पद पर पहुँचे व्यक्ति को अपनी गरिमा को त्यागकर वडाध्यक्ष बनने का प्रयास नहीं करना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि “यह बात अभी देखने में आ रही है कि जो लोग सर्वोच्च पदों पर पहुँच गए हैं, वे अब अपनी गरिमा त्यागकर वार्ड अध्यक्षों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं । ऐसी बातों की ओर सरकार का ध्यान जाना चाहिए । जो व्यक्ति सर्वोच्च पदों पर पहुँच गए हैं, उन्हें दोबारा वार्ड अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए ।”
खतिवड़ा ने खानेपानी मंत्री प्रदीप यादव पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि वे एक महीने से गायब हैं । उन्होंने कहा कि मधेश में पेयजल की कमी होने पर मंत्री अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि “मधेस में पेयजल का हाहाकार है । आम नागरिक गाग्री लेकर सड़क पर उतरने की अवस्था में है । लेकिन मंत्री हैं कि वो एक महीने से गायब हैं ।

यह भी पढें   चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका जाएंगे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com