Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत नेपाल अंतराष्ट्रिय सीमा पर SSB और तस्करों में झरप्, पाँच राउंड गोली चली, भीडियो सहित

 

 झड़प एवं पथराव की गंभीर घटना – SSB चेकपोस्ट, महीनाथपुर (भारत-नेपाल सीमा)

ललित झा, जयनगर । दिनांक 23 जुलाई 2025 को लगभग 10.00 बजे, 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी सिमरारी, सीमा स्तंभ संख्या 276/5, चेकपोस्ट महीनतपुर (बासोपट्टी थाना क्षेत्र, जिला मधुबनी) पर एक गंभीर सुरक्षा स्थिति उत्पन्न हुई।

चार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा नेपाल की ओर अवैध रूप से कच्चे रास्ते से सीमा पार करने का प्रयास किया गया। ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा उन्हें वैध मार्ग से जाने की सलाह दी गई, जिस पर वे आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर जवानों से झड़प करने लगे एवं चेकपोस्ट पर पथराव कर दिया।

यह भी पढें   आरोप–प्रत्यारोप से ऊपर उठकर सहकार्य करें – चीनी दूतावास

स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण हो गई जब उपद्रवियों ने हथियार छीनने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में एसएसबी जवान द्वारा पाँच राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक नागरिक को गोली लगी है तथा एक जवान भी जख्मी हुआ।

🔴 स्थिति को नियंत्रण में करने हेतु उपमहानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय मुजफ्फरपुर के नेतृत्व में 48वीं वाहिनी जयनगर से द्वितीय कमान अधिकारी एवं उप कमांडेंट मौके पर तत्परता से पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।
इनकी त्वरित उपस्थिति एवं नेतृत्व में भीड़ को नियंत्रित कर विधि-व्यवस्था बहाल की गई।

यह भी पढें   नेपाल-भारत सम्बन्ध और बोर्डर इस्यू : कौशल कुमार सिंह

घायलों को तत्परता से चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई — नागरिक का इलाज निकटवर्ती अस्पताल में चल रहा है तथा घायल जवान को पारस हॉस्पिटल, दरभंगा रेफर किया गया है।

वहीं, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की पहचान कर पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

फिलहाल क्षेत्र में पूर्णतः शांति है और कानून व्यवस्था नियंत्रण में है।
प्रशासन द्वारा घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है एवं FIR दर्ज की जा रही है।
सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और उपद्रव में शामिल व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढें   बदलते दौर में रिश्तों की संवेदना,प्रेम और विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन : बिमल सरार्फ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com