Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफवाहों और स्टेटस के आधार पर कार्रवाई नहीं की जाएगी – प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, सावन ७ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि वह भ्रष्टाचार न करने और न ही होने देने के लिए प्रतिबद्ध हैं । बुधवार को प्रतिनिधि सभा के प्रश्नोत्तर सत्र में ओली ने कहा कि अफवाहों और स्टेटस के आधार पर कार्रवाई नहीं की जाएगी ।
उन्होंने कहा, “किसी तरह की कोई अफवाह वा किसी ने कुछ बोल दिया कहीं वह छप गया या किसी ने फेसबुक स्टेटस लिखा तो ऐसी अवस्था में कारवाई नहीं की जाएगी । ये जानकारी सभी को होनी चाहिए ।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार के तीनों तहों पर सार्वजनिक पद पर आसीन कोई भी व्यक्ति या अधिकारी कानून के दायरे से बाहर नहीं है । उन्होंने कहा, “यदि कहीं कोई वित्तीय विचलन या अनुचितता पाई जाती है तो कानूनी कार्रवाई की भी जा रही है और की भी जाएगी ।”
उन्होंने कहा, “यदि कोई गंभीर चिंता या गंभीर प्रश्न उठाए जाते हैं, तो मुझे शून्य सहनशीलता की नीति अपनानी होगी। मुझे भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अपनानी होगी ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com