Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवलपरासी बर्दघाट सुस्ता पश्चिम में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की ४४वीं तदर्थ समिति का गठन

 

नेपालगन्ज/(बाँके), पवन जायसवाल
श्रावण १७ गते, शनिवार, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की नवलपरासी बर्दघाट सुस्ता पश्चिम जिला शाखा की ४४वीं तदर्थ समिति का गठन एक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम उद्योग वाणिज्य संघ नवलपरासी के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल रेडक्रस सोसाइटी नवलपरासी बर्दघाट सुस्ता पश्चिम द्वारा संचालित रक्त सञ्चार सेवा प्रमुख सूरज के.सी. ने की। कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के जिला सभापति राजेन्द्र अग्रहरी, ओमप्रकाश अग्रहरी, पूर्व उपप्रमुख रम्भा कुँवर, मदन भण्डारी फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्याम बस्याल सहित कई लब्धप्रतिष्ठित अतिथिगण सहभागी रहे।

यह भी पढें   त्रिशूली–३ ‘ए’ जलविद्युत् आयोजना के सुरंग से एक व्यक्ति का शव बरामद, दो जीवित व्यक्तियों का उद्धार

गठित तदर्थ समिति में

  • अध्यक्ष: मोहन पौडेल
  • उपाध्यक्ष: प्रभा ज्ञवाली
  • सचिव: पुष्पा थिङ (तामाङ)
  • कोषाध्यक्ष: बालकृष्ण भण्डारी
    जबकि सदस्यहरू में दामोदर देवकोटा, सीता कुँवर, डिल्लीराम काफ्ले, प्रकाश खनाल और गुड्डु गुप्ता शामिल हैं।

समिति के नवगठित पदाधिकारियों को प्रेमसागर कर्माचार्य ने संस्था का लोगो अंकित ब्याज प्रदान कर पदस्थापन गराए। इस अवसर पर उन्होंने नवगठित समिति को बधाई देते हुए कार्यकाल की सफलता की शुभकामना दी।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्था प्रमुख, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, तथा रक्तदाता सहभागी रहे। साथ ही नवनिर्वाचित समिति के सलाहकार के रूप में राजेन्द्र अग्रहरी, श्याम बस्याल, रम्भा कुँवर, सूरज के.सी., राजेश गुप्ता, राधेश्याम सिंह सैथवाल, सुशान्त घिमिरे, अर्जुन क्षेत्री, भरत क्षेत्री और बीरेन्द्र यादव चयनित हुए।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ पर आज सर्वदलीय बैठक, राहत और पुनर्वास पर होगी चर्चा

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरणमा सम्पन्न भयो।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com