Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माइक्रोबस दुर्घटना – १ की मृत्यु १४ लोग घायल

 

काठमांडू, सावन १९ – हलेसी मंदिर दर्शन के बाद सिरहा की ओर जा रही माइक्रोबस दुर्घटनाग्रस्तहो गई । दुर्घटना में एक की व्यक्ति की मृत्यु हो गई और १४ लोग घायल हैं ।
प्रदेश २–०१–००१ ज ००५३ नंबर की माइक्रोबस मध्यपहाडी लोकमार्ग अन्तर्गत जयराम–हलेसी सड़क खण्ड के कदुवा स्थित डौँठेखोला नजदीक आज सुबह करीब ९ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
दुर्घटना में मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है । माइक्रोबस दुर्घटना के घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से घुर्मी भेजा गया है । ये जानकारी हलेसी तुवाचुङ नगरपालिका के प्रवक्ता तथा वडा नम्बर ७ महादेव स्थान के वडाध्यक्ष कमल गिरी ने दी है ।
गिरी ने यह भी बताया कि घायलों में से ६ लोगों की अवस्था गंभीर हैं इसलिए उन्हें काठमांडू स्थित राष्ट्रीय ट्रमा सेंटर भेजा गया है । घुर्मी स्थित जनसेवा पोलिक्लिनिक में इलाजरत आठ लोगों की अवस्था सामान्य हो रही है ।

यह भी पढें   भारत सरकार की सहायता से रौतहट के श्री प्राथमिक विद्यालय में नए भवन का शिलान्यास

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *