Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुढ़ानीलकंठ में मोटरसाइकिल और स्कूटर की टक्कर दो की मृत्यु, तीन घायल

 

 


काठमांडू, भादव २ – काठमांंडू के बूढानीलकंठ नगरपालिका–७, स्पेसलचोक में आज सुबह मोटरसाइकिल और स्कूटर की टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं ।
पुलिस प्रभाग बूढानीलकंठ के अनुसार आज की रात १ः४७ बजे गोल्फुटार की ओर जा रही प्रदेश ३–०२–००२ प ५७२ नंबर की सुजुकी जिक्सर मोटरसाइकिल और बूढानीलकंठ की ओर आ रही बागमती प्रदेश ०२–०४१ प ६८१९ नंबर की स्कूटर एक आपस में टकरा गई ।
दुर्घटना में गोरखा आरुपोखरी के निवासी हाल बूढानीलकंठ – ८ के २४ वर्षीय एरिक परियार घायल हो गए । उनके माथे और पैर में चोट लगी है । उनका त्रिवि शिक्षण अस्पताल में इलाज हो रहा है ।
इसी तरह लगभग २८–३० वर्ष के एक पुरुष के हाथ और माथे पर चोट लगी है । लगभग ३०–३२ वर्ष के एक और युवक के माथे पर चोट लगी है । पुलिस ने जानकारी दी है कि दोनों की अवस्था गंभीर है और उन सभी का त्रिवि शिक्षण अस्पताल में इलाज हो रहा है ।
लेकिन दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हुए सिराहा जन्दह–४ के निवासी २९ वर्षीय भोला थापा का उसी अस्पताल में इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने २ः१५ बजे मृत घोषणा कर दी है । पुलिस ने जानकारी दी है कि इसी तरह लगभग ३५ के एक और पुरुष जिसकी पहचान नहीं हो पाई है अस्पताल में इलाज के क्रम में चिकित्कों ने मृत घोषित कर दिया है ।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में पहुँचे माधव नेपाल

दुर्घटना के दोनों वाहनों को नियंत्रण में ले लिया गया है तथा मृतक और घायलों के रिश्तेदारों की तलाश चल रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *