Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूमि विधेयक के खिलाफ जसपा का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

 

काठमांडू, भादव ८ – उपेन्द्र यादव के नेतृत्व वाली जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल प्रतिनिधि सभा में प्रस्तावित भूमि विधेयक के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करने जा रही है।
भादव ९—१५ गते तक देश भर में भूमि विधेयक विरुद्ध आन्दोलन करने के लिए जसपा ने सभी तह के पार्टी कमिटी को यह जानकारी दे दी है । जसपा का कहना है कि भूमि संबंधी विधेयक देश और जनता के हित में नहीं है । पार्टी महासचिव लालबाबु राउत ने कहा कि पार्टी संगठन से शनिवार पत्राचार करते हुए कड़ा आन्दोलन करने और यदि कोई अवरोध होता है तो उसके प्रतिकार की तैयारी  करने  तक का निर्देशन दिया गया है ।
सरकार ने राष्ट्रीय हित विपरीत विवादित भूमि विधेयक की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है जिसके बाद जसपा नेपाल के केन्द्रीय सचिवालय बैठक ने आन्दोलन करने का निर्णय किया है । प्रस्तावित भूमि विधेयक में जसपा नेपाल ने १० बूँदे संशोधन की मांग की है ।
संसद् में विपक्षी दल जसपा नेपाल ने भूमि संबंधी विधेयक में असहमति जताते हुए संशोधन प्रस्ताव पेश किया था । जसपा का कहना है कि प्रस्तावित विधेयक के प्रावधानों से चुरे के वन को नष्ट करने और भू–माफिया को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है ।
२३ बैशाख में सरकार ने प्रतिनिधि सभा में भूमि संबंधी विधेयक पेश किया था ।

यह भी पढें   आज से लगातार चार दिनों का सार्वजनिक अवकाश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed