Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली ने चीन दौरे की दी प्रतिनिधि सभा को जानकारी

 

काठमांडू — प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने चीन दौरे की कार्ययोजना के बारे में प्रतिनिधि सभा को जानकारी दी है। शुक्रवार को हुई सदन की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि वे भाद्र १४ (३० अगस्त) से १८ (३ सितम्बर) तक चीन के पाँच दिवसीय औपचारिक दौरे पर जाएंगे।

ओली ने कहा कि वे चीन के तियानजिन शहर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और वहाँ नेपाल का दृष्टिकोण तथा प्राथमिकताएँ प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढें   वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कुछ गिरावट दर्ज

उनके अनुसार दौरे के दौरान चीन के राष्ट्रपति सी चिनफिङ और उपराष्ट्रपति हान चङ्ग के साथ द्विपक्षीय मुलाकात होगी। साथ ही एससीओ सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न मित्र देशों के राष्ट्र प्रमुख और सरकार प्रमुखों से भी नेपाल से जुड़े द्विपक्षीय तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री ओली ने यह भी बताया कि वे बीजिंग में आयोजित फासिवाद विरोधी युद्ध और जापानी आक्रमण के विरुद्ध ८०वीं वर्षगाँठ समारोह में भी शामिल होंगे।

यह भी पढें   सोने की कीमत में कमी

ओली का मानना है कि इस दौरे से नेपाल–चीन के मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत होंगे तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर नेपाल की नीति और प्राथमिकताएँ और स्पष्ट रूप से प्रस्तुत होंगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *