Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा का पहला महधिवेशन चैत ६ और ७ गते को

 

काठमांडू, भादव १३ – महन्थ ठाकुर नेतृत्व वाली लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) आगामी चैत के ६ और ७ गते का अपना पहला महाधिवेशन करने का निर्णय लिया है । पार्टी अध्यक्ष ठाकुर ने शीर्ष नेताओं के साथ मिलकर एक बैठक की । बैठक द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार ही महाधिवेशन की तारीख सार्वजनिक की गई है । लोसपा के शीर्ष नेताओं की विस्तारित बैठक भादव ८ और ९ गते काठमांडू में हुई थी । २०७८ भादव में गठन हुए लोसपा को इस वर्ष के भीतर ही महाधिवेशन करना होगा । लोसपा बैठक में तराई–मधेश के जिलों में सूखे से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा पैकेज की घोषणा करने की मांग की है ।
इसी तरह तराई–मधेश के जिलों में पानी का सतह दिन–प्रतिदिन घट रहा है इसके लिए तीनों तह की सरकारों द्वारा दीर्घकालीन चुरे संरक्षण को प्राथमिकता देने की अवश्यकता पर सरकार का ध्यानाकर्षण करवाया है ।
इसके साथ ही तराई–मधेश के जिलों में लुटपाट, चोरी–डकैती और हत्या की घटनाएं दिन–प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं । इसकी सुरक्षा प्रत्याभूति के लिए सरकार का ध्यानाकर्षण किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *