Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पुस्तकालय दिवस के पूर्व सन्ध्या पर त्रि.वि. केन्द्रीय पुस्तकालय विभिन्न कार्यक्रम के साथ किया वृक्षारोपण

 


२९ अगस्त, काठमांडू, अंशु झा । अठारहवें पुस्तकालय दिवस के पूर्व सन्ध्या में त्रिभुवन विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रा.डा. दिपक अर्याल जी के प्रमुख आतिथ्य में त्रि वि केन्द्रीय पुस्तकालय में मिति २०८२ भाद्र १३ गते The Scholarly Publishing Process for Research Journals: From Manuscript to Publication विषयक अन्तरक्रिया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम आरम्भ होने से पहले पुस्तकालय परिसर में लगभग ३५ वृक्ष लगाए गये जिसका शुभारम्भ पुस्तकालय प्रमुख द्वारा किया गया ।

यह भी पढें   पार्टी विरुद्ध गलत प्रचार किया जा रहा है – केपी शर्मा ओली

कार्यक्रम में त्रि वि के विज्ञान तथा प्रविधि के पूर्व डीन प्रा. डा. विनिल अर्याल ने नेपजोल के विषय पर अपनी प्रस्तुति दी । साथ ही डा. मान बहादुर खत्री और सुरेश रिजाल भी जर्नल विषय पर ही अपनी अपनी सविस्तार प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम में शुभकामना मन्तव्य देते हुए प्रमुख अतिथि त्रि वि के उपकुलपति प्रा. डा. दीपक अर्याल ने कहा कि मेरा सबसे अधिक ध्यान त्रि वि सेवा आयोग पर ही है । उन्होंने कहा कि त्रिभुवन विश्वविद्यालय के हक हित के लिए मैं सदैव तत्पर्य रहूँगा ।
कार्यक्रम में विभिन्न संकाय तथा संस्थान के डिन, विभिन्न विभाग प्रमुख, प्रोफेसर, कर्मचारी तथा बौद्धिक वर्गों उपस्थिति थी ।
हर वर्ष भाद्र १५ गते को विभिन्न कार्यक्रम के साथ विभिन्न पुस्तकालयों में पुस्तकालय दिवस मनाया जाता है । फिलहाल पुस्तकालय सम्बन्धी कार्यक्रम सप्ताहव्यापी होता है । बडे हर्षोल्लास के साथ इसमें सहभागी होते।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *