Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बोलेन ने प्रधानमंत्री ओली से किया आग्रह.. लिपुलेक हमारा है यह चीन को समझा दें

 

काठमांडू, भादव १४ – चीन के दौरे पर गए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र साह (बालेन) ने आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री ओली लिपुलेक के विषय को उठाना नहीं भूलें ।
अभी हाल ही में भारत और चीन ने बिना नेपाल से बातचीत किए ही नेपाली भूमि लिपुलेक में दोनों देश ने व्यापारिक मार्ग बनाने की सहमति की है । जिसके प्रति नेपाल ने गंभीर आपत्ति जताई है । इसके तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री चीन यात्रा में गए हैं तो ऐसे में यह अपेक्षा की जा रही है कि इस मुद्दे पर भी बातचीत हो ।
प्रधानमंत्री ओली आज (शनिवार) चीन के लिए प्रस्थान कर चुके हैं । मेयर बालेन ने सामाजिक संजाल द्वारा प्रधानमंत्री ओली से यह अनुरोध किया है कि वे चीन की सरकार को यह समझा दें कि लिपुलेक हमारा है ।
चीन भ्रमण की शुभकामना देते हुए मेयर बालेन ने लिखा है कि – ‘नेपाल के लिपुलेक नाका से व्यापार पुनः संचालन करने के लिए भारत–चीन की जो सहमति हुई है । इसने हमारी सार्वभौमिकता पर अतिक्रमण किया है । ये जगह हमारी है ये चीन को समझाना नहीं भूलें । ऑल द बेस्ट । हमें आप पर पूर्ण विश्वास है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com