Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘जेन जी’ आन्दोलन में शामिल होंगे दुर्गा प्रसाईँ

 

काठमांडू, भादव २२ – व्यवसायी दुर्गा प्रसाईँ ने घोषणा की है कि ‘जेन जी’ नाम से काठमांडू में जो आंदोलन शुरु हो रहा उसमें वो भी शामिल होंगे । उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि जैसे चैत १५ गते के आंदोलन में सरकार ने दमन की नीति अपनाई इस बार नहीं अपनाए । सामाजिक संजाल बंद करने के विरुद्ध में शुरु होने जा रहे स्वतःस्फूर्त आन्दोलन में राजावादी अभियन्ता प्रसाईँ भाग लेंगे । उन्होंने फेसबुक, टिकटॉक और पूरे मीडिया जगत को तीन साल पहले उठाई गई उनकी आवाज को प्रतिध्वनित करने के लिए धन्यवाद दिया ।
प्रसाईँ ने प्रतिबंधित फेसबुक में लिखा है ‘२२ रुपये की घिसी पिटी चप्पल पहनकर सिंहदरबार में पहुँचे नेताओं के बच्चे आज करोड़ो की घड़ी, लाखों का जुत्ता–चस्मा और लुइवीटॉ बैग (४० लाख का ) को लेकर घूम रहे हैं ।
उन्होंने लिखा विदेश तक–अमेरिका, युरोप, ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया तक भ्रष्टाचार की सम्पत्ति जा रही है । मैंने प्रमाण सहित आवाज उठाई । लेकिन मुझे जेल में बंद कर दिया गया । राजनीतिक दल और संचार जगत ने मेरा मजाक उड़ाया लेकिन आज सत्य के पक्ष में जन चेतना आई । मैं बहुत खुश हूँ !’

यह भी पढें   रास्वपा के महाधिवेशन प्रस्तावों पर हृदेश त्रिपाठी का तीखा हमला

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed