बालेन और हर्क मर्यादा में रहें – दिक्तेल रुपाकोट
काठमांडू, आश्विन ४ – दिक्तेल रुपाकोट मजुवागढी नगरपालिका के मेयर तीर्थराज भट्टराई ने काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र साह (बालेन) और धरान उप महानगरपालिका के मेयर हर्क साम्पाङ को मर्यादा में रहने के लिए आग्रह किया है ।
पिछले कुछ समय से बालेन और हर्क के बीच हो रहे कटाक्ष और टीका टिप्पणी को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधि आहत हैं ।
“भाद्र २३ और २४ गते जेन जी द्वारा भ्रष्टाचार नियंत्रण की मांग को रखते हुए किए गए आन्दोलन के क्रम में तत्कालीन सत्तारूढ़ दल का जाना और सुशीला कार्की के नेतृत्व में अंतरिम सरकार गठन हुई । इस क्रम में चर्चा में रहे दोनों मेयर बालेन और हर्क के अभिमान और गतिविधियों ने हम सभी जनप्रतिनिधीयों का सिर नीचा किया है । उन्होंने लिखा है कि देश अभी आहत है ।
उन्होंने आगे लिखा है कि “मेयर बालेन और हार्क, जो हमारे साथ ही ७५३ स्थानीय सरकारों के लिए चुने गए थे, सोशल मीडिया पर झगड़े में शामिल होकर स्थानीय सरकारों की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी शिकायत की कि यदि ऐसे ही अभिमान और अमर्यादित चरित्र प्रदर्शन करते रहे तो देशभर के मेयरों को नागरिकों से तिरस्कार का सामना करना पड़ेगा ।
इसलिए, बालेन और हर्क एक–दूसरे पर कटाक्ष करने,आलोचना करने, अनादर करने और अपमानित होने के बजाय, हाथ में हाथ डालकर आगे बढ़ें, सम्मान और सद्भाव बढ़ाएं।”


