Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यातायात व्यवसायियों ने की मांग रात्रिबस का संचालन दिन में किया जाए

 

काठमांडू, आश्विन ४ – यातायात व्यवसायियों ने मांग की है कि रात्रिबस का संचालन दिन में किया जाए । देश के मुख्य सड़क अवरुद्ध होने के बाद भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्रालय में शनिवार (आज) हुई बैठक में उन्होंने यह मांग की है ।
भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्री कुलमान घिसिङ की अध्यक्षता में हुए इस बैठक में नेपाल यातायात व्यवसायी राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष विजयबहादुर स्वाँर ने कहा कि रात के समय में भी भूस्खलन के कारण रात्रि बस को दिन में संचालन किया जाए । उन्होंने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण अभी की अवस्था नाजुक है इसलिए रात के समय में चलने वाली बसों को दिन में चलाना उपयुक्त होगा ।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ‘ कल रात से ही सड़क की अवस्था एकदम नाजुक बनी हुई है । ४-५ घंटों तक सड़क अवरुद्ध हो रहे हैं । बारिश का समय है । रात में भूस्खलन हो रहा है । रात से बेहतर है कि बस दिन में चलाना उपयुक्त होगा ?’
त्योहार का समय है । यातायात व्यवस्थापन को कैसे सहज बनाया जाए ?इस विषय में तत्काल आवश्यक उपाय खोजने का भी उन्होंने सरकार से आग्रह किया है ।
इसी तरह महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरोज सिटौला ने बताया कि मुग्लिन, दाउन्ने, आँबुखैरेनी और चौकी डाँडा जैसे प्रमुख सड़क अवरुद्ध होने से यातायात अस्त व्यस्त हो गया है । उन्होंने बताया कि परिस्थिति को देखते हुए टिकट बुकिंग अब केवल दो – तीन दिनों के लिए ही खोली गई है ।
बैठक में मंत्री कुलमान घिसिङ ने कहा कि त्योहार के समय में यातायात को आसान बनाने के लिए तेजी से काम करने के तरीके पर आंतरिक चर्चा के बाद समस्या का समाधान किया जाएगा ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 30 अप्रैल 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *