Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री पाटेश्वरी आधारभूत विद्यालय में अभिभावक जमघट, पुरस्कार वितरण एवं सामाजिक लेखा परीक्षण सम्पन्न

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल। बाँके जिला के नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–१८, भुजईगाँव स्थित श्री पाटेश्वरी आधारभूत विद्यालय में अभिभावक जमघट, पुरस्कार वितरण, एस.आई.पी. तथा सामाजिक लेखा परीक्षण का कार्यक्रम असोज ३ गते सम्पन्न हुआ।

यह कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, समाजसेवी एवं जग्गादाता माधवराम वर्मा की अध्यक्षता में तथा शिक्षक खेमराज उपाध्याय के संचालन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागियों को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।

  • खेलकूद एवं राखी प्रतियोगिता में कक्षा ७ से हिना मनिहार विजेता रहीं।
  • वक्तृत्वकला प्रतियोगिता में मनिषा मनिहार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • मेंहदी प्रतियोगिता में ममता साहू विजेता रहीं।
  • कप फोल्डिंग प्रतियोगिता में कक्षा १ से ४ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें
    • कक्षा १ से फातिमा मनिहार,
    • कक्षा २ से साजिया मनिहार,
    • कक्षा ३ से नन्दनी नाउँ,
    • कक्षा ४ से अली हुसेन,
    • तथा बाल शिक्षा से फातिमा अन्सारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
यह भी पढें   पोखरा में दर्दनाक हादसा: सड़क पर आए तेज बहाव में बहने से माँ और दो साल की बेटी की मौत

त्रैमासिक परीक्षा परिणाम

कार्यक्रम में त्रैमासिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

  • कक्षा ४ में पवित्रा क्षेत्री प्रथम, मुस्कान मनिहार द्वितीय और आइसा मनिहार तृतीय रहीं।
  • कक्षा ५ में मोनहर कुमाई प्रथम, सबनम कबडिया द्वितीय और कृष्ण लोनिया तृतीय घोषित हुए।
  • कक्षा ६ में अन्सिका लोनिया प्रथम रहीं।
  • कक्षा ७ में प्रिस्कीला बिक द्वितीय और राम बाबु नाउँ तृतीय स्थान पर रहे।

सहभागिता

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक सदस्य ओम कुमारी थापा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य बलीराम कुर्मी, सलाहकार हंशराम साहू, शिक्षक–अभिभावक संघ के अध्यक्ष बिनोद कुमार नाउँ, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भृकुटी तारा शाही, तथा सितादेवी उप्रेती, करुणा कुमारी सिंह, सुन कुमारी थापा, खेमराज उपाध्याय, तेजस्वनी वर्मा, उमा श्रीवास्तव, रुपा बिष्ट, सष्मा केसी, नम्रता माझी, गणेश कुमार शाही, नोकी क्षेत्री सहित शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ त्रासदी: सत्ता और विपक्ष राहत व बचाव कार्य में एकजुट, सभी दल मानवता के लिए मैदान में

कार्यक्रम में शिशु कक्षा से लेकर कक्षा ८ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com