Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड सुचारु का प्रयास जारी

 

काठमांडू, आश्विन ५– मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड के तुइन खोला पुल के नजदीक भूस्खलन को हटाने का काम आज सुबह से ही शुरु हो गया है । आज सुबह से ही मुग्लिन साइड और नारायणगढ़ दोनों ओर से मशीन परिचालन किया गया है । भूस्खलन को हटाने का शुरु होने की जानकारी सड़क डिविजन कार्यालय भरतपुर ने दी है ।
सड़क डिविजन कार्यालय भरतपुर ने बताया कि यद्यपि पत्थरों के गिरने का सिलसिला अब भी जारी ही है । ये कम हो, और पत्थर नहीं गिरे, तो उसे हटाने का काम निरंतर हो । यह काम जितनी जल्दी होगा उतनी ही जल्दी सवारी यातायात संचालन में लाया जा सकेगा ।
चितवन के इच्छाकामना गाँवपालिका स्थित तुइन खोला नजदीक शुक्रवार से ही निरंतर भूस्खलन हो रहा है । शुक्रवार से ही सड़क अवरुद्ध है । जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है ।
जिला प्रशासन कार्यालय और पुलिस ने फंसे हुए यात्रियों को शनिवार के दिन और शाम को पानी और खाने की व्यवस्था कर दी थी । साथ ही राजमार्ग में रहे व्यवसायियों से भी अपील की है कि रास्ते में फंसे यात्रियों की सहायता करें ।
रास्ता अवरुद्ध होने के कारण शनिवार भौतिक, पूर्वाधार तथा यातायात मंत्रालय में भी बैठक हुई थी । मंत्री कुलमान घिसिङ ने राजमार्ग को खुलवाने और वैकल्पिक व्यवस्था समेत कराने के लिए संबंधित निकायों को निर्देशन दिया है । ये जानकारी उनके सचिवालय ने दी है ।
सड़क डिविजन कार्यालय भरतपुर ने नारायणगढ़–मुग्लिन सड़क खंड अवरुद्ध होने के कारण वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग करने का सुझाव दिया है । उनके अनुसार विकल्प में नौबिसे–दामन–हेटौंडा और मुग्लिन–भिमाद–डेढगाउँं–गैंडाकोट अर्थात् काली गंडकी करिडोर प्रयोग किया जा सकता है ।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने तथा साइमन अन्स्र्ट बीच मुलाकात

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com