ट्रम्प और सी जिनपिङ के बीच होगी ३० अक्टूबर को मुलाकात
काठमांडू, कार्त्तिक ७ – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिङ के बीच दक्षिण कोरिया में मुलाकात होगी । उन दोनों के बीच यह मुलाकात ३० अक्टूबर को होगी ।
दक्षिण कोरिया में अक्टूबर ३१ से लेकर नवम्बर १ तक एशिया पैसिफिक इकोनोमिक कोपॉरेशन (एपेक) सम्मेलन होने जा रहा है । उक्त सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रम्प भी भाग लेंगे । इसी क्रम में सम्मेलन शुरु होने से एक दिन पहले चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिङ से मुलाकात करेंगे ।
व्हाइट हाउस के अधिकारियों के अनुसार इस मुलाकात में व्यापार, ऊर्जा सहकार्य और यूक्रेन युद्ध आदि के विषयों में भी चर्चा की जाएगी ।


