मधेश प्रदेश में एमाले के साथ संघीय समाजवादी और राप्रपा.. लखन दास, बिमला अन्सारी कन्चन बिच्छा मंत्री नियुक्त
काठमांडू, कार्त्तिक २४ – मधेश प्रदेश की प्रदेश प्रमुख सुमित्रा भंडारी ने सबसे बड़े दल की हैसियत से सरोज यादव को आज मुख्यमंत्री नियुक्त किया है । उन्होंने एक होटल में मुख्यमंत्री यादव को पद की शपथ दिलवाई । जिसके बाद एमाले दल के नेता सरोज कुमार यादव के नेतृत्व में एक छोटे आकार का मंत्रिमंडल का गठन किया.गया है ।
सरकार में एमाले से लखन दास, संघीय समाजवादी से बिमला अन्सारी और राप्रपा से कन्चन बिच्छा मंत्री नियुक्त हुए हैं । संघीय समाजवादी और राप्रपा का मधेश प्रदेश में एक–एक सीट है ।
संविधान की धारा १६८ के उपधारा २ अनुसार मुख्यमंत्री नियुक्त हुए जितेन्द्र सोनल ने कात्तिक २३ गते अपने पद से इस्तीफा दे दिया । जिसके बाद प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भण्डारी ने संविधान के धारा १६८ के उपधारा ३ अनुसार प्रदेश सभा की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते एमाले के नेता यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया ।
स्वास्थ्य उपचार के लिए काठमांडू जाने का बहाना बनाकर एक होटल में उन्होंने मुख्यमंत्री यादव को पद की शपथ दिलाई । उनके इस काम की चारों तरफ आलोचना हो रही है ।

