विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा …मधेश प्रदेश की घटना ‘निन्दनीय’
काठमांडू, कार्त्तिक २४ – नेपाली कांग्रेस ने मधेश प्रदेश में सबसे बड़े दल की हैसियत से एमाले संसदीय दल के नेता सरोज कुमार यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त करने की इस घटना को ‘निन्दनीय’ कह है । इससे नागरिक में संघीयता के प्रति और अधिक वितृष्णा बढेÞगी । कांग्रेस महामंत्री विश्वप्रकाश शर्मा ने फेसबुक के द्वारा अपनी धारणा सार्वजनिक करते हुए कहा है कि ‘मधेश प्रदेश में हुए अ–राजनीति दुःखद है । इससे नागरिक पंक्ति में संघीयता के प्रति और अधिक वितृष्णा बढ़ेगी, यह घटना निन्दनीय है ।’
मधेश प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भण्डारी ने संविधान की धारा १०३ अनुसार एमाले दल के नेता सरोज कुमार यादव को कात्तिक २३ गते के पत्र में आज सुबह मुख्यमंत्री पद में नियुक्त किया है ।
अस्वस्थता का बहाना बनाकर काठमांडू के लिए निकली प्रदेश प्रमुख भण्डारी ने आज सुबह महोत्तरी के बर्दिबास स्थित पानस होटल में एमाले नेता यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई ।
कांग्रेस महामंत्री शर्मा ने संविधान की धारा १६८(२) के तहत सरकार बनने की संभावना होते हुए भी संविधान की धारा १६८ के उपधारा ३ अनुसार नई सरकार गठन करने को लेकर अपना विरोध जताया है । साथ ही उन्होंने यह अपेक्षा की है कि न्यायालय इसे सुधार देगा । उन्होंने लिखा है कि ‘संविधान की धारा १६८ (२) के तहत सरकार बनने की संभावना होते हुए भी यह जो प्रहसन मंचन हुई है उसे बहुमत दल और बहुमत प्रदेश सभा सदस्य की मांग पर न्यायालय से सुधार की जाएगी ऐसी अपेक्षा है ।’

