मुख्यमंत्री नियुक्ति विवाद – मधेश भवन के सामने टायर जलाकर प्रदर्शन
काठमांडू, कार्त्तिक २४ – मधेश में मुख्यमंत्री नियुक्ति के विवाद ने अपना उग्र रुप धारण कर लिया है । प्रदेश प्रमुख और मुख्यमंत्री के कार्यालय में तोड़फोड़ हुई है और नेता–कार्यकर्ताओं ने मधेश भवन के सामने टायर जलाकर प्रदर्शन किया है । संविधान की धारा १६८ के उपधारा २ अनुसार मुख्यमंत्री नियुक्त हुए लोसपा नेता जितेन्द्र सोनल ने विश्वास मत नहीं पाने की स्थिति को देखते हुए कात्तिक २२ गते प्रदेश सभा की बैठक में इस्तीफा की घोषणा की थी ।
एमाले से प्रदेश प्रमुख नियुक्त सुमित्रा सुवेदी भण्डारी आज सुबह संविधान की धारा १६८ के उपधारा ३ अनुसार प्रदेश सभा की सबसे बड़े दल एमाले दल के नेता सरोज कुमार यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त किया । अस्वस्थता का बहाना बनाकर काठमांडू जाने का कहकर आज सुबह निकली प्रदेश प्रमुख भण्डारी ने महोत्तरी के बर्दिबास नगरपालिका ३ स्थित पानस होटल में पहुँचकर यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई । शपथ के बाद से ही असंतुष्ट दल विरोध में हैं । नवनियुक्त मुख्यमंत्री सरोज कुमार यादव मधेश भवन में आने वाले हैं यह सूचना मिलने के बाद उनके विरोध में रहे दल के नेता–कार्यकर्ता उन्हें रोकने के लिए टायर जलाकर प्रदर्शन किया । वैसे कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री यादव को लेकर एमाले भीतर भी असंतुष्टि है ।

