Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश मुख्यमंत्री नियुक्ति – सात राजनीतिक दल अदालत जाने की तैयारी में

 

काठमांडू, कार्त्तिक २४ – सरोज कुमार यादव को मुख्यमंत्री नियुक्त करने के विरोध में मधेश प्रदेश के सात राजनीतिक दल अदालत जाने की तैयारी में है । नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र, जनता समाजवादी पार्टी, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, जनमत पार्टी की बैठक से यह निर्णय लिया कि यादव के संविधान की धारा १६८ (३) अनुसार मुख्यमंत्री नियुक्त करने के विरोध में अदालत जाएंगे ।
‘हमारी आज बैठक हुई । प्रदेश प्रमुख से गैरसंवैधानिक काम हुआ है ।’ पूर्व मुख्यमंत्री एवम् लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के नेता जितेन्द्र सोनल ने कहा, ‘अब अदालत और जनता के बीच साथ साथ जाएंगे ।’
संविधान की धारा १६८ (२) अनुसार सरकार बनने और तदनुरूप समर्थन तक जुटने के बाद की अवस्था में प्रदेश प्रमुख ने एमाले दल के नेता को होटल में मुख्यमंत्री नियुक्त किया और वही शपथ भी दिलाई । जिसके कारण सातों दल आन्दोलित हैं । सातों दलों ने सोमवार मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रमुख के कार्यालय में तोड़फोड़ की थी । उन लोगों ने मुख्यमंत्री के कार्यकक्ष में ताला लगा दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com