एनपीएल – आज दो मैच चिवतन राइनोज और कर्णाली याक्स, विराटनगर किंग्स और पोखरा एवेंजर्स
काठमांडू, मंसिर २ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) दूसरे संस्करण के दूसरे दिन आज दो मैच खेले जाएंगे । आज होने वाले पहले खेल में चिवतन राइनोज और कर्णाली याक्स बीच मुकाबला होगा । कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट स्टेडियम में यह खेल सुबह ११ः४५ बजे शुरु होगा ।
आज होने वाले दूसरे खेल में विराटनगर किंग्स और पोखरा एवेंजर्स बीच भीडंत होगी । त्रिवि क्रिकेट स्टेडियम में ये खेल अपराह्न ४ बजे से शुरु होगा । प्रतियोगिता के पहले संस्करण में विराटनगर और पोखरा लीग चरण में ही बाहर हो गया गया था । पहले संस्करण में विराटनगरं पाँचवे और पोखरा सातवें स्थान में रहे । कल प्रतियोगिता के उद्घाटन खेल में काठमाण्डू गोर्खाज ने गत वर्ष के विजेता जनकपुर बोल्ट्स को पाँच विकेट से पराजित किया ।


