Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल – आज दो मैच चिवतन राइनोज और कर्णाली याक्स, विराटनगर किंग्स और पोखरा एवेंजर्स

 

काठमांडू, मंसिर २ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) दूसरे संस्करण के दूसरे दिन आज दो मैच खेले जाएंगे । आज होने वाले पहले खेल में चिवतन राइनोज और कर्णाली याक्स बीच मुकाबला होगा । कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट स्टेडियम  में यह खेल सुबह ११ः४५ बजे शुरु होगा ।
आज होने वाले दूसरे खेल में विराटनगर किंग्स और पोखरा एवेंजर्स बीच भीडंत होगी । त्रिवि क्रिकेट स्टेडियम में ये खेल अपराह्न ४ बजे से शुरु होगा । प्रतियोगिता के पहले संस्करण में विराटनगर और पोखरा लीग चरण में ही बाहर हो गया गया था । पहले संस्करण में विराटनगरं पाँचवे और पोखरा सातवें स्थान में रहे । कल प्रतियोगिता के उद्घाटन खेल में काठमाण्डू गोर्खाज ने गत वर्ष के विजेता जनकपुर बोल्ट्स को पाँच विकेट से पराजित किया ।

यह भी पढें   नेपाल फुल कोर्ट : सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों और बिचौलिये इनम सापकोटा की मुलाकात का मामला गरमाया, जांच समिति बनाने की मांग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com