प्रसाईं को तत्काल, बिना किसी शर्त और ससम्मान रिहा करें …हम आज से आंदोलन करेंगे– नागरिक बचाउ दल
काठमांडू, मंसिर २ – दुर्गा प्रसाईं को पुलिस ने मध्यरात को गिरफ्तार कर लिया है । उनकी गिरफ्तारी के विरोध में नागरिक बचाउ दल ने आज से ही अपना संघर्ष का कार्यक्रम शुरु करने की घोषणा की है । प्रसाई ने मंसिर ७ गते से प्रदर्शन करने की घोषणा की थी लेकिन कल मध्यरात में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । इसके विरोध में उनके पार्टी के नेताओं ने जानकारी करवाई है कि वे आज से ही प्रदर्शन में उतरेंगे ।
नागरिक बचाउ दल के महामंत्री प्रेमकुमार थाम्सुहाङ ने कहा है कि ‘हमारे नेता दुर्गा प्रसाईं को मध्यरात में अपहरण की शैली में गिरफ्तार कर सरकार ने शांति भंग की है । इसलिए अब हम सात गते का इंतजार नहीं करेंगे और आज से ही हम देशव्यापी आन्दोलन में उतरेंगे ।’
जिला पुलिस परिसर काठमांडू और काठमांडू उपत्यका अपराध अनुसंधान कार्यालय की टीम ने सोमवार की रात भक्तपुर स्थित निवास से प्रसाईं को गिरफ्तार किया ।
थाम्सुहाङ का कहना कि ‘हम दल दर्ता कर चुनाव में भाग लेने वाले थे । हमारी गतिविधियां शान्तिपूर्ण तरीके से चल रही थी लेकिन सरकार ने ही शान्ति भंग की है ।’ महामंत्री थाम्सुहाङ ने यह भी कहा कि ‘इसके विरुद्ध सीडीओ कार्यालय में आज ध्यानाकर्षण कराऊंगा ।’
उन्होंने मांग की है कि प्रसाईं को तत्काल, बिना किसी शर्त और ससम्मान रिहा करें । उन्होंने चेतावनी दी ‘अन्यथा इस सरकार का अंत हम सड़क से करेंगे । ’

