Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू गोर्खाज प्लेऑफ के नजदीक

 

काठमांडू, मंसिर १४ – कर्णाली याक्स विरुद्ध पाँच विकेट के सहज जीत के साथ ही नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल)में काठमांडू गोर्खाज प्लेऑफ के नजदीक पहुँच गया है । प्रतियोगिता में काठमांडू की ये चौथी जीत है । काठमांडू ने इससे पहले अपने पहले खेल में जनकपुर बोल्ट्स को हराया था ।
दूसरे और तीसरे खेल में सुदूरपश्चिम रोयल्स और विराटनगर किंग्स विरुद्ध क्रमशः २९ और पाँच विकेट से पराजित हुई काठमांडू ने चौथे और पाँचवेँ खेल में लुम्बिनी लायन्स और चितवन राइनोज विरुद्ध २२ और ५३ रन से जीत हासिल की थी ।
इधर चार मैच हारकर कर्णाली की प्लेऑफ यात्रा कठीन हो गई है ।
रविवार कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट रंगशाला में सम्पन्न खेल में कर्णाली द्वारा दिए गए १५० रन के लक्ष्य को काठमांडू ने १८ ओवर में पाँच विकेट खोकर पूरा कर लिया ।

यह भी पढें   वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के झटके,मलबे में अभी भी 50 हजार से अधिक लोग लापता

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *