कांग्रेस महाधिवेशन पुष के अंतिम सप्ताह में करने के लिए नेताओं की सहमति
काठमांडू, मंसिर १४ – नेपाली कांग्रेस का १५ वां महाधिवेशन पुष के अंतिम सप्ताह में करने के लिए नेताओं की सहमति बन गई है । सभापति शेरबहादुर देउवा निकट नेता रमेश लेखक के अनुसार नेताओं के बीच बहुत सी बातों में लगभग सहमति हो गई है । ‘पुष के २७, २८, २९ और ३० गते तक महाधिवेशन करने को लेकर लगभग सहमति हो गई है ।’ लेखक ने कहा कि “अधिकांश नेता इस बात पर सहमत हैं । ”
उन्होंने कहा कि मैं शुरु से ही इसी तरह के प्रस्ताव को रखता आया हूँ । उन्होंने कहा ‘मैंं यही बात पहले से ही कहता आ रहा था और अब आकर सभी नेता इसी बात पर सहमत हुए हैं ।’



