Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्वदलीय बैठक में प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल

 

 

 

काठमांडू — प्रधानमंत्री सुशीला कार्की द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री ने चुनाव की अंतिम तैयारियों पर चर्चा के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों सहित यह बैठक आयोजित की थी।

बैठक में कांग्रेस से महामंत्री गगन थापा, पुष्पा भुसाल; एमाले से महासचिव शंखर पोखरेल, महेश बर्तौला; नेकपा से शक्ति बस्नेत, प्रकाश ज्वाला; रास्वपा से सोविता गौतम और शिशिर खनाल मौजूद रहे।

यह भी पढें   वन्देमातरम् का उदघोष विश्व पटल पर छाए ! डा.विजय दत्त

इसी तरह राप्रपा से भुवन पाठक और राजेंद्र गुरुंग, जसपा नेपाल से प्रकाश अधिकारी और जनमत से नरेंद्र चौधरी ने भी हिस्सा लिया। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी।

सरकार की ओर से प्रधानमंत्री कार्की, वित्त मंत्री रामेश्वर खनाल, गृह मंत्री ओमप्रकाश अर्याल और संचार मंत्री जगदीश खरेल उपस्थित रहे, जबकि निर्वाचन आयोग से मुख्य निर्वाचन आयुक्त रामप्रसाद भंडारी, आयुक्त जानकीकुमारी तुलाधर और सगुन शमशेर राणा मौजूद रहे।

चर्चा में चारों सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख भी शामिल थे। बैठक की शुरुआत में मुख्य निर्वाचन आयुक्त भंडारी ने फाल्गुन २१ की प्रतिनिधि सभा के चुनाव के लिए आयोग द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com