मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कृष्ण प्रसाद यादव ने गवर्नर के पास दावा पेश किए

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाली कांग्रेस के विधायक कृष्ण प्रसाद यादव ने मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए शुक्रवार को दोबजे गवर्नर डॉ.सुरेन्द्र लाभ को बिधायको की सूची पेश किए। सात राजनीति दल नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र,जसपा नेपाल, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी,जनमत पार्टी, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी तथा नेकपा एकीकृत समाजवादी पार्टी ने नयी सरकार गठन के लिए सहमति जतायी है।सातो दलो के नेताओं ने आम सहमति के बाद नेपाली कांग्रेस के विधायक कृष्ण प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री के लिए हामी भरी है। कृष्ण प्रसाद यादव मधेश प्रदेश के आठवें मुख्यमंत्री पद के शपथ लेंगे।

