व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को पहुँचे भारत, मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, २५ से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर
काठमांडू, मंसिर १८ – रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार की शाम को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे । उनके साथ सात मंत्रियों का एक बड़ा प्रतिनिधि मंडल भी आया है।
भारतीय प्रधानमंत्री मोदी स्वयं पुतिन की स्वागत के लिए विमानस्थल पहुँचे थे । दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया, दोनों एक ही गाड़ी में बैठकर विमानस्थल से प्रधानमंत्री निवास पहुँचे ।
मोदी के निमंत्रणा में आयोजित २३वां भारत–रुस वार्षिक शिखर सम्मेलन के क्रम में, दोनों नेताओं के बीच रक्षा सहयोग को सुदृढ करने पर बातचीत होगी तथा चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने तथा छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों पर साझेदारी पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है । मोदी और पुतिन बीच आज दो महत्वपूर्ण बैठकें हो रही हैं जिसमें से एक बैठक बंद कक्ष में किए जाएंगे ।
दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकात के क्रम में भारत और रुस के बीच २५ से ज्यादा समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है ।
आज सुबह ९ बजे भारत के राष्ट्रपति भवन में पुतिन का राजकीय स्वागत किया गया । उसके बाद वो राजघाट गए जहाँ उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धाञ्जली दी । आज सुबह ११ बजे हैदराबाद हाउस में २३ वाँ भारत–रुस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजन किया जा रहा है । मोदी और पुतिन आज शाम एक व्यापारिक फोरम को भी सम्बोधन करेंगे । आज शाम पुतिन के सम्मान में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजकीय रात्रिभोज दे रही हैं । बताइएको छ ।
पुतिन के भारत भ्रमण में दिल्ली आने के बाद गुरुवार को ही मोदी ने उन्हें रुसी भाषा में लिखी गीता की एक प्रति उपहार में दी है । प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक संजाल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “राष्ट्रपति पुतिन को रुसी भाषा में लिखी गीता की एक प्रति उपहार में दी । गीता की शिक्षा विश्वभर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं ।”





