Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड ने टेलिफोन द्वारा एमाले महाधिवेशन को लेकर दी अपनी शुभकामना

 

काठमांडू, मंसिर २६ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड नेकपा (एमाले)के ११वें महाधिवेशन में भाग नहीं लेंगे । महाधिवेशन में वो भौतिक रूप में उपस्थित नहीं हो पाएंगे इसलिए उन्होंने टेलिफोन द्वारा अपनी शुभकामना दी है ।
प्रचण्ड के स्वकीय सचिव गोविन्द आचार्य ने जानकारी दी है कि “संयोजक जी ने कल ही टेलिफोन द्वारा अपनी शुभकामना दे दी है । उन्होंने बताया कि हमारी कर्णाली प्रदेश में एकता सन्देश सभा होनी है जो कल ही है और यह पहले से ही तय थी । संयोजक जी इस कार्यक्रम में भाग लेने के कारण एमाले महाधिवेशन में भाग नहीं लेंगे । यदि शाम तक भी वापस आने की स्थिति  बनती है तो कार्यक्रम में भाग लेने की भी बात है ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *