प्रचण्ड ने टेलिफोन द्वारा एमाले महाधिवेशन को लेकर दी अपनी शुभकामना
काठमांडू, मंसिर २६ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के संयोजक पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड नेकपा (एमाले)के ११वें महाधिवेशन में भाग नहीं लेंगे । महाधिवेशन में वो भौतिक रूप में उपस्थित नहीं हो पाएंगे इसलिए उन्होंने टेलिफोन द्वारा अपनी शुभकामना दी है ।
प्रचण्ड के स्वकीय सचिव गोविन्द आचार्य ने जानकारी दी है कि “संयोजक जी ने कल ही टेलिफोन द्वारा अपनी शुभकामना दे दी है । उन्होंने बताया कि हमारी कर्णाली प्रदेश में एकता सन्देश सभा होनी है जो कल ही है और यह पहले से ही तय थी । संयोजक जी इस कार्यक्रम में भाग लेने के कारण एमाले महाधिवेशन में भाग नहीं लेंगे । यदि शाम तक भी वापस आने की स्थिति बनती है तो कार्यक्रम में भाग लेने की भी बात है ।”


