Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कार्की द्वारा चौथी बार मंत्रिपरिषद् का विस्तार, चार मंत्री लेंगे आज शपथ

 

काठमांडू, मंसिर २६ – अंतरिम सरकार प्रमुख सुशीला कार्की आज चौथी बार मंत्रिपरिषद् का विस्तार करने जा रही हैं । राष्ट्रपति कार्यालय में चार नवनियुक्त मंत्रियों के नाम पेश किए गए हैं । आज ही अपराह्न शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी रखा गया है । प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, चारों नवनियुक्त मंत्री विभिन्न पृष्ठभूमि के हैं ।
डा. कुमार इङनाम काठमांडू स्कूल ऑफ लॉ के प्रोफेसर हैं । शासकीय मामलों के जानकार इङनाम को भूमि व्यवस्था तथा गरीबी निवारण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा रही है । उन्हें भूमि व्यवस्था मंत्री बनया जा रहा है ।
इसी तरह जुम्ला निवासी माधव चौलागाईं ‘कुडा कर्णाली’ महोत्सव में सक्रिय व्यक्ति रहे हैं । कुछ समय से उनका ‘जुरुक्क उठ्छ कर्णाली’ गीत काफी चर्चित हुआ था । चौलागाईं को वन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा रही है ।
राजेन्द्रसिंह भण्डारी नेपाल पुलिस के पूर्व एआईजी हैं । भण्डारी सुरक्षा मामलों के जानकार व्यक्ति माने जाते हैं । उन्हें श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय दिया जा रहा है । श्रद्धा श्रेष्ठ ‘दिगो (दीर्धकालीन ) पर्यटन परियोजना’में कार्यरत श्रेष्ठ पर्यटन बोर्ड में वरिष्ठ व्यवस्थापक के रूप में काम कर रहीं थीं । बोर्ड की नौकरी छोड़कर वो अब महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक मंत्री बनने जा रही हैं ।
अन्तरिम सरकार प्रमुख कार्की का यह चौथा मंत्रिपरिषद् विस्तार है । मंत्री में सिफारिश होने वाले इन व्यक्तियों का कार्यकाल ज्यादा से ज्यादा ३ महीना का रहने वाला है । अब कार्की की मंत्रिपरिषद् १४ सदस्यीय होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *