ईश्वर पोखरेल समूह द्वारा आज युवा सभा ओयोजित
काठमांडू, मंसिर २६ – जैसे –जैसे नेकपा एमाले का ११ वां महाधिवेशन नजदीक आ रहा है वैसे –वैसे अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेल के समूह में गतिविधियां तीव्र हो रही हैं । संस्थापन पक्ष ने गुरुवार को स्वय सेवक सभा आयोजित किया था ।
इसी बीच शुक्रवार वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेल के समूह ने युवा सभा आयोजित की है । संस्थापन पक्ष ने महाधिवेशन की व्यवस्थापन से सम्बन्धित बहुत से कामों में पोखरेल समूह के लोगों को शामिल नहीं किया है । पोखरेल समूह का आरोप है कि महाधिवेशन स्थल में काम करने वाले स्वय सेवकों में भी ओली पक्ष का एकल नियंत्रण है । इसी को काउंटर देने की तैयारी पोखरेल समूह ने की है ।
युवा सभा शुक्रवार (आज) सुबह ११ ३० बजे काठमांडू के एक बैंक्वेट में आयोजित की जा रही है । कार्यक्रम को अध्यक्ष के प्रत्यासशी ईश्वर पोखरेल के साथ अन्य भी सम्बोधन करेंगे । महाधिवेशन कल (शनिवार) से काठमांडू उपत्यका में शुरु हो रही है । उद्घाटन भक्तपुर के सल्लाघारी में होगा । बंद सत्र काठमांडू ंके भृकुटी मंडप में होगा । महाधिवेशन सुरक्षार्थ १० हजार स्वयं सेवक तैनात करने की जानकारी युवा संघ ने दी है ।


