Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल – रोहित बने नेपाल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

 

काठमांडू, मंसिर २७ – लुम्बिनी लायन्स के कप्तान रोहित पौडेल एनपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले नेपाली बल्लेबाज बन गए हैं ।
नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल)के फाइनल में शनिवार सुदूरपश्चिम रोयल्स विरुद्ध तीन गेंद में दो चौका मारकर वे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं । इससे पहले उन्होंने दो सौ ६० रन बनाए थे ।
दूसरे नंबर में विनोद भण्डारी हैं जिन्होंने एक सौ ६४ रन बनाए हैं । फाइनल खेल में विनोद शून्य पर आउट हो गए थे ।
एनपीएल में सर्वाधिक रन पोखरा एवेंजर्स के एडम रोसिङटन के नाम पर है । उन्होंने तीन सौ २३ रन बनाए हैं ।
एनपीएल के पहले संस्करण में भी सर्वाधिक रन बनाने नेपाली खिलाडी रोहित ही थे । उन्होंने सात खेल में दो सौ ७९ रन बनाए थे।
पहले संस्करण में भी सर्वाधिक रन बनाने वालो खिलाड़ी की सूची में वो तीसरे नंबर पर थे । उनसे आगे दो विदेशी खिलाडी थे । पहले नंबर पर राहिरु मिलन्था दो सौ ९३ और दूसरे नंबर पर रवि बोपारा दो सौ ८६ रन पर थे ।

यह भी पढें   प्रचण्ड का वामपंथी एकता का आह्वान, एमाले सहित सभी वाम शक्तियों से साथ आने की अपील

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com