Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश के सभापति में राम आशीष यादव निर्वाचित

 

काठमांडू, पुस ६ – मधेश प्रदेश सभा के सभामुख में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के राम आशीष यादव निर्वाचित हुए हैं । आज मधेश प्रदेशसभा की बैठक में हुए मत विभाजन द्वारा चुनाव में सातदलीय गठबंधन की ओर से उम्मीदवार यादव ने ७२ मत प्राप्त कर चयनित हुए हैं । उनके विपक्ष में २४ मत गिरे हैं । आज सदन में जमा ९६ सांसद उपस्थित थे ।
सभामुख के आसन में रही उपसभामुख बबिता राउत इशर ने यादव के चयनित होने की घोषणा की है । यादव को सभामुख निर्वाचित करने के लिए नेपाली काँग्रेस के सांसद विरेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रस्ताव किया था ।
सभामुख में निर्वाचित यादव धनुषा निर्वाचन क्षेत्र नं. २ (ख) से दूसरी बार प्रत्यक्ष निर्वाचित सांसद हैं । वे जसपा नेपाल के प्रमुख सचेतक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं ।

यह भी पढें   तिहार पर फूलों का कारोबार तेज, राजधानी में 64.5 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com