Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने का रास्वपा कार्यलय में हुआ भव्य स्वागत

 

काठमांडू, पुस ६ – रास्वपा के सभापति रवि लामिछाने जैसे ही पार्टी कार्यालय पहुँचे वहाँ उनका गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया । सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में जमानत पर रिहा हुए रवि आज हुई केन्द्रीय समिति की बैठक में शामिल हुए और राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति के ही रुप में वापस लौटें । रवि आज हुई केन्द्रीय समिति की बैठक में सभापति के ही रुप में क्रियाशील हुए हैं । आज की बैठक की अध्यक्षता उन्होंन ने ही की ।
जेल चलान हो जाने के बाद रवि ने उपसभापति डोलप्रसाद अर्याल को कार्यवाहक सभापति की जिम्मेदारी दी थी । आज अर्याल ने ही कार्यकक्ष में लामिछाने को सभापति के ही रुप में स्वागत किया ।
लामिछाने का बनस्थली पार्टी कार्यालय में नेताओं कार्यकर्ताओं ने बाजा गाजा के साथ स्वागत किया । जेल से बाहर आने के बाद केन्द्रीय कार्यालय पहुँचे लामिछाने ने संबोधन भी किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com