लामिछाने और प्रधानमंत्री कार्की बीच होगी मुलाकात
काठमांडू, पुस ६ – रास्वपा सभापति रवि लामिछाने प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से मिलने जा रहे हैं । वो् कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री कार्की से मिलने के लिए बालुवाटार जाने वाले हैं । स्रोत अनुसार, लामिछाने और प्रधानमंत्री की मुलाकात का कार्यक्रम शाम साढे ६ बजे के लिए तय किया गया है । भैरहवा कारागार में रहे लामिछाने अदालत के आदेश के बाद जेल से रिहा हुए और कल ही वो काठमांडू आ गए थे । आज पार्टी कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया ।

