Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जाजरकोट जीप दुर्घटना – २ लोगों की मृत्यु, चार लोग घायल

 

काठमांडू, पुस २५ – जाजरकोट में जीप दुर्घटना होने से २ लोगों की मृत्यु हो गई है । पुलिस ने जानकारी दी है कि जाजरकोट के छेडागाड नगरपालिका–८ बाहार्ना खोला स्थित आंतरिक सडक खण्ड में क.प्र. ०२–००१ च १३२७ नंबर की जीप शुक्रवार की सुबह ११ बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । छेडागाड नगरपालिका–९ पजारु से थलह की ओर जा रही उक्त जीप ब्रेक फेल हो जाने के कारण सड़क से लगभग १५० मीटर नीचे गिर गई ।
जीप में चालक सहित ६ लोग सवार थे जिसमें २ की मृत्यु घटनास्थल में ही हो गई और अन्य घाइलों का बचाव कर इलाज के लिए नगर अस्पताल बडाबन भेजा गया है ।
दुर्घटना में मृत्यु होने वालों में छेडागाड नगरपालिका–९ पजारु की ७० वर्षीया नन्दकला अधिकारी और उसी जगह के २८ वर्षीय राजु अधिकारी हैं ।
इसी तरह घायलों में जीप चालक उसी जगह के २४ वर्षीय कृष्ण अधिकारी, २० वर्षीया लक्ष्मी खत्री, ३९ वर्षीय वीरबहादुर अधिकारी और दैलेख के नौमुले गाँवपालिका–६ की २३ वर्षीया सितला रावत हैं ।

यह भी पढें   त्रिपुरेश्वर बस आगजनी: मृत चालक की पहचान हुई, कई फर्जी दस्तावेज़ इस्तेमाल करने की आशंका

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com