Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय झंडे का प्रयोग ना किया जाए – गंगाकुमारी

 

काठमांडू, माघ १३ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी की सांसद गंगाकुमारी बेलवासे ने सरकार से मांग की है कि चुनावी सभा, जुलूस तथा रैली में नेपाली राष्ट्रीय झंडा का प्रयोग नहीं किया जाए ।उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की है ।
मंगलवार (माघ १३) को हुए राष्ट्रीयसभा की बैठक में विशेष समय में बोलते हुए बेलवासे ने कहा कि चुनावी प्रचार प्रसार के क्रम में राष्ट्रीय झंडा का दुरुपयोग हो रहा है ।
उनका कहना है कि नेपाली झंडा का चुनावी अभियान में प्रयोग नहीं किया जाए । उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इसके प्रयोग को पूर्ण रूप में रोका जाए ।
उन्होंने कहा कि – नेपाली झंडे का चुनावी अभियान में प्रयोग नहीं करना है । ये पूरी तरह से रुकना चाहिए । उन्होंने कारवाई करने की भी मांग की है । उन्होंने राष्ट्रीय झंडा के दुरुपयोग करने से रोकने के लिए आवश्यक कानूनी व्यवस्था और कारवाई प्रक्रिया प्रभावकारी रूप में लागू करने पर जोड़ दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *