Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खाना–खजाना

 

मधु झा

बैंगन भाजा
सामग्री– ३ गोल मझौले आकार के बैंगन छिलके सहित गोल आकार में काटें, १० ग्राम लाल मिर्च पिसी, ६–८ कली लहसुन पेस्ट, १५ ग्राम अदरक पेस्ट, एक बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, १ नीम्बु का रस, १ चाय चम्मच जीरा, ३० ग्राम आटा, ७५ मि.लि. रिफाइंड तेल या सरसों का तेल,

विधि– बैंगन के कतरों को लाल मिर्च, लहसुन, अदरक, हल्दी, जीरा पाउडर, नमक नीम्बु के रस में मरिनेट करने के लिए रखें । तेल गर्म करें, बैंगन के कतरों मे से  अतिरिक्त पानी निचोड़कर उनपर आटा छिड़के और सुनहरा भूरा होने तक कम तेल में तलें ।

लौकी की खीर
सामग्री– २ किलो ग्राम दूध, १ किलो ग्राम लौकी, बीज निकाल कर कद्दुकस किया हुआ, ५० ग्राम बादाम, ५ बड़ा चम्मच घी, एक चुटकी केसर, २ तेजपत्ता, २५० ग्राम चीनी
विधि– एक घण्टे के लिये बादाम पानी में भिगोयें । छीलकर बारीक टुकडों में काटें, १÷४ प्याला दुध में केशर भिगोयें । लौकी को निचोड़ कर पानी निकालें । डेगची में घी गरम करें । तेजपत्ता डालें । कदुकस की हुई लौकी मिलाकर पांच मिनट भुनें । दूध मिलाकर उबालें, लगातार चलाते हुए लगभग दूध को दो तिहाई होने तक पकाएं । चीनी मिलाकर घुलने तक उबालें । बादाम के टुकड़े और केशर उसमें मिलाएं । आग से उतारे, फ्रिज मे रखकर ठण्डा करके बादाम से सजाकर खाने के लिए परोसे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com