Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या कहता है आज का मौसम

 

काठमांडू, माघ १७ – मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने बताया है कि नेपाल में वर्तमान में पश्चिमी हवा का आंशिक प्रभाव है।
आज (शनिबार) सुबह तराई के कुछ हिस्सों में कुहासा लगा हुआ है । कोशी, मधेश, बागमती, गंडकी और लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही कर्णाली प्रदेश और सुदूरपश्चिम प्रदेश के हिमाली हिस्सों में बादल छाए हैं । महाशाखा ने जानकारी दी है कि बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतया साफ है । महाशाखा ने जानकारी दी है कि आज दिन में तराई के कुछ हिस्सों में कुहासा और धंध लगा रहेगा । कोशी, मधेश, बागमती, गंडकी और लुम्बिनी प्रदेश में मौसम आंशिक बदली छाई रहेगी । लेकिन बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगा । कोशी और गंडकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों के एक –दो स्थानों में हल्की बर्फबारी तथा बमरिश होने की संभावना है ।
इसी तरह महाशाखा ने यह भी जानकारी दी है कि आज रात तराई के कुछ हिस्सों में कुहासा लगा रहेगा । कोशी, मधेश और बागमती प्रदेश के साथ ही अन्य हिमाली क्षेत्रों में आंशिक बदली छाई रहेगी तथा बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगा ।

यह भी पढें   एनएमबी बैंक के कार्डधारक ग्राहकों को भारत के मेदान्ता अस्पताल की सेवाओं में विशेष छूट

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *