Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल क्रिकेट टीम को मिला बड़ा ऑफर

 

काठमांडू, माघ २६ – टी२० वल्र्ड कप २०२६ में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल और इंग्लैंड के बीच एक ऐसा मुकाबला खेला गया, जिसने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। हालांकि नेपाल यह मैच मात्र ४ रनों से हार गया, लेकिन उनके जुझारू प्रदर्शन ने दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज और एक समय दुनिया के नंबर १ गेंदबाज रह चुके डेल स्टेन को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से नेपाल टीम को कोचिंग देने की पेशकश कर दी।

यह भी पढें   यह सरकार जनता के जनमत से बनी और बहुमत प्राप्त सरकार है —सन्तोष राजवंशी

इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ नेपाल के निडर प्रदर्शन को देखकर डेल स्टेन खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर नेपाल क्रिकेट की तारीफ करते हुए लिखा, ’नेपाल, अगर आपको कभी मेरी जरूरत हो, तो मैं अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हूं! बस आगे और ऊपर बढ़ते रहो!’ दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में शुमार स्टेन की इस पेशकश ने नेपाली क्रिकेट जगत में उत्साह की लहर दौड़ दी है। नेपाल के तेज गेंदबाज नंदन यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है कि जिस खिलाड़ी ने १० साल तक क्रिकेट पर राज किया, वह हमारे बारे में ट्वीट कर रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com