Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाँच वर्षो तक एक ही सभापति, एक ही प्रधानमंत्री और एक ही सरकार रहेगी –रवि लामिछाने

 


काठमांडू, माघ २६ –राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने ने कहा है कि फागुन २१ के प्रतिनिधि सभा चुनाव में कोई दल और नेता नहीं वरन देश जीतेगा । ‘जनसम्पर्क’ नाम के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रूपन्देही क्षेत्र नंबर १ के देवदह खैरेनी में आए लामिछाने ने यह बात कही ।
लामिछाने ने कहा कि ‘दलों और नेताओं ने बहुत बार जीत हासिल की है । हरेक चुनाव में दलों ने जीत हासिल की है । लेकिन फागुन २१ को जो चुनाव होने ज रहा है यह चुनाव देश जीतेगा ।’
रास्वपा में बालेन्द्र साह (बालेन) की टीम समाहित होने के प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी में पद को नहीं, जिम्मेदारी को बांटा है ।
उन्होंने कहा कि अब पाँच वर्षो तक एक ही सभापति, एक ही प्रधानमंत्री और एक ही सरकार रहेगी चलेगी । सभापति लामिछाने ने कहा कि हम घोषणापत्र में नहीं काम में विश्वास करते हैं । उन्होंने कहा कि विगत में अन्य दलों ने जिस काम को नहीं किया है उसे हम पूरा करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *