Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अशेश्वर यादव गिरफ्तार

 

काठमांडू, फागुन २० – प्रतिनिधिसभा चुनाव के एकदम नजदीक में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल सिरहा क्षेत्र नं. ३ के उम्मीदवार अशेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है । मौन अवधि के समय में यादव नगद सहित गिरफ्तार हुए हैं ।
पुलिस के अनुसार नेपाल–भारत सीमा स्थित माडर से सिरहा सदरमुकाम की ओर आ रही प्र. २–०२–००१ च ०८७ नंबर की स्कॉरपियो गाड़ी को रात के लगभग १२ः३० बजे शिवचोक में संयुक्त चेकजाँच के क्रम में रोका गया था । जाँच के क्रम में गाड़ी से ४ लाख ८७ हजार रुपये नगद बरामद हुआ जिसके बाद उम्मीदवार यादव के साथ ही अन्य पाँच और लोगों को नियंत्रण में लिए जाने की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय सिरहा स्रोत ने दी है । पुलिस ने दाबा किया है कि गाड़ी से मतपत्र समेत मिला है । नियंत्रण में लिए गए सभी को जिला पुलिस कार्यालय में रखा गया है । बाकी कारवाई के लिए मुख्य चुनाव अधिकृत के कार्यालय में भेजने की तैयारी की जा रही है ।पुलिस स्रोत ने यह जानकारी दी है ।

यह भी पढें   नेपाल के बाल सुधारगृहों में अमानवीय हालात: क्षमता से चार गुना अधिक बच्चे, बुनियादी सुविधाओं का भी संकट

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *