Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुए चुनाव, भारत ने दी बधाई

 

नई दिल्ली, 5 मार्च 2026।
भारत ने नेपाल में संपन्न हुए चुनावों का स्वागत करते हुए इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि नेपाल के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग किया है, जो सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के प्रधानमंत्री , नेपाल सरकार, वहां की जनता तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी हितधारकों को इस चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाई देता है। यह चुनाव पिछले वर्ष की असाधारण परिस्थितियों की पृष्ठभूमि में आयोजित किए गए थे, जिसके बावजूद इनका सफल आयोजन महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह भी पढें   असार के तीसरे सप्ताह से सुकुमवासियों को लालपुर्जा वितरण शुरू होगा

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि भारत ने हमेशा में शांति, प्रगति और स्थिरता का समर्थन किया है। इसी प्रतिबद्धता के तहत नेपाल सरकार के अनुरोध पर चुनाव के लिए आवश्यक लॉजिस्टिक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई थी।

भारत ने उम्मीद जताई है कि नई बनने वाली सरकार के साथ मिलकर दोनों देशों के बीच मौजूद मजबूत और बहुआयामी संबंधों को और आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे दोनों देशों और उनकी जनता को पारस्परिक लाभ मिल सके।

यह भी पढें   भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

भारत और के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध रहे हैं, जिन्हें नई सरकार के साथ सहयोग के जरिए और मजबूत करने की बात भी इस बयान में कही गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *