Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में घंटी छाप का सुनामी लहर

 


जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के संसदीय चुनाव गुरुवार को छिटपुट घटना छोड़कर शांति पूर्वक मतदान संपन्न हुआ। शनिवार से सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना जारी है। इस संसदीय चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (घंटी छाप) बालेन्द्र साह उर्फ बालेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। चुनाव परिणाम के रूझान में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी दो तिहाई सीट जीत रही हैं। इस चुनाव में नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा तथा नेकपा एमाले के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली झापा 5 सेमतगणना में पीछे चल रहे हैं। वहाँ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के बालेन्द्र साह आगे चल रहे हैं। इसी तरह नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा सर्लाही 4 से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के डा.अमरेन्द्र सिंह से मतगणना में पीछे चल रहे हैं। हांलाकि नेकपा माओवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचंड रूकुम से चुनाव जीत गये हैं।

यह भी पढें   बाजुरा बस दुर्घटना – २३ लोग घायल
मनीष कुमार झा

मधेशवादी दल जनता समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र यादव तथा जनमत के अध्यक्ष डॉ.सी.के. राउत, आम जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रभु साह भी मतगणना में पीछे चल रहे हैं। उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के बरिष्ठ नेता बिमलेंद्र निधि धनुषा निर्वाचन क्षेत्र में बुरी तरह हार गये हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के मनीष झा ने लगभग 19 हजार मत से हराया हैं। बिमलेंद्र निधि को24426मत मिले हैं, यही मनीष झा को24426मत मिले हैं। निवर्तमान सांसद नेकपा एमाले नेत्री जूली कुमार महतो4हजार 116मत ही मिले हैं। धनुषा , महोतरी सहित मधेश प्रदेश को32सीटो में 30 सीटों पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी मतगणना में समाचार लिखने तक आगे चल रहे हैं।

यह भी पढें   वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप ने व्‍यापक पैमाने पर तबाही मचाई

निर्वाचन आयोग से जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी 103 पर आगे हैं दो पर जीत दर्ज की है। नेपाली कांग्रेस एक स्थान पर जीत दर्ज की है 12 स्थान पर आगे हैं। इसी तरह नेकपा एमाले 9 नेकपा माओवादी 9,श्रम शक्ति पार्टी 2, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी 1, जनता समाजवादी पार्टी 1 स्थान पर आगे हैं। कुल 165 सीट पर चुनाव हुए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *