Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालेन ने दी नारी दिवस की शुभकामनाए, साझा की तस्वीरें

 

काठमांडू, फागुन २४ – ११६ वें अन्तर्राष्ट्रीय नारी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार एवं राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह ने सभी नेपाली महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं दी हैं ।
साह ने बताया है कि सामाजिक संजाल द्वारा महिला के सम्मान, समानता और सशक्तीकरण ही समृद्ध समाज निर्माण का आधार है । उन्होंने अपने संदेश के साथ ही प्रधानमंत्री सुशीला कार्की,अपनी पत्नी और अपनी माँ की एक तस्वीर भी साझा की है ।
सामाजिक संजाल में उन्होंने संस्कृत में श्लोक साझा किया है – ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः। यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।।’

यह भी पढें   हर्क ने प्रधानमंत्री बालेन से किया आग्रह... जनता को दुख नहीं दें

साह ने नारी को जननी, अभिभावक और साथी के रूप में व्याख्या करते हुए बताया कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का सम्मान, समान अवसर और सशक्तीकरण आवश्यक है । उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय नारी दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण महिलाओं के अधिकार, आत्मसम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *