Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

AHTU-SSB 47वीं वाहिनी व एनजीओ की सतर्कता से मोहम्मद अरमान ऊर्फ गोलू एवं इकबाल अंसारी उर्फ सोनू ( बदला हुआ नाम) के चंगुल से हिंदू नाबालिग को मुक्त कराया

 

रक्सौल, 06 मार्च 2026: सोर्स से प्राप्त सूचना के आधार पर मानव तस्करी रोधी इकाई AHTU -SSB 47वीं वाहिनी की टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान भारत से नेपाल जाने के क्रम में दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक लड़की के साथ मैत्री ब्रिज, रक्सौल के पास रोका गया।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम गोलू एवं सोनू बताया तथा लड़की को अपनी बहन बताते हुए नेपाल में रिश्तेदार के घर जाने की बात कही। हालांकि उनके बयान संदिग्ध प्रतीत होने पर AHTU-SSB 47वीं वाहिनी टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे जांच शुरू की।

यह भी पढें   मनुष्य के भीतर भी एक सूर्य है, बस उसे पहचानने की जरूरत है : बिमल सरार्फ

प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चम्पारण, स्वच्छ रक्सौल संस्था एवं ग्राम नियोजन केंद्र (एनजीओ) की सहायता से तीनों को अलग-अलग कर पूछताछ एवं काउंसलिंग की गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि नाबालिग रानी कुमारी (बदला हुआ नाम) हिंदू समुदाय से है और थाना पताही, मोतिहारी (बिहार) की रहने वाली है, जबकि आरोपी मोहम्मद अरमान, थाना वीरता, जिला परसा (नेपाल) तथा इकबाल अंसारी, थाना शिकारपुर(नरकटियागंज, बिहार) मुस्लिम समुदाय से संबंधित हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि मोहम्मद अरमान ने “गोलू” नाम से फर्जी पहचान बनाकर TikTok ऐप के माध्यम से करीब चार माह पहले लड़की से दोस्ती की थी। बाद में अपने सहयोगी इकबाल अंसारी के साथ मिलकर उसने शादी का झांसा देकर नाबालिग को प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ दिनों बाद लड़की को यह जानकारी हुई कि आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन तब तक वह उनके झांसे में आ चुकी थी।

यह भी पढें   भारत चीन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए आज डोभाल बीजिंग जा रहे

आरोपियों ने उसे इस प्रकार बहलाया-फुसलाया कि वह घर से भागकर मोतिहारी बस स्टैंड पहुंच गई, जहां दोनों आरोपी पहले से मौजूद थे और उसे भारत से नेपाल ले जाने की योजना बना रहे थे।

AHTU टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण नाबालिग लड़की को आरोपियों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया गया तथा उनकी साजिश को विफल कर दिया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों एवं नाबालिग लड़की को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हरैया थाना के सुपुर्द कर दिया गया, जहां आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस रेस्क्यू अभियान में AHTU प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार, सहायक उप निरीक्षक ख़ेम राज, हवलदार अरविंद द्विवेदी, सिपाही साधना सिन्हा, अंजू मोहन, प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर से आरती कुमारी, राज गुप्ता, स्वच्छ रक्सौल संस्था से रंजीत सिंह, साबारा खातून, एवं ग्राम नियोजन केंद्र से अरविन्द पांडे, रेखा देवी मौजूद रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com