Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गृह लक्ष्मी स्वाभिमान अभियान के अंतर्गत NGO MEET

 

वीरगंज, शनिवार 7 मार्च । तेरापंथ भवन ,तुलसी सभागार में सानंद आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मीरा खेतान से फीता खुलवाकर मंगल प्रवेश किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के संगान के साथ की गई ।आमा नेपाल फाउंडेशन अध्यक्षा श्रीमती प्रतिमा मानन्धर,इनर व्हील्स क्लब अध्यक्षा श्रीमती मंजरी श्रेष्ठ, एकल जन कल्याण महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती उषा लोहिया, उपकार सेवा नेपाल अध्यक्षा श्रीमती पूजा पोद्दार, महेश्वरी समाज अध्यक्षा श्रीमती नीतू काबरा, अग्रवाल महिला मंच अध्यक्षा श्रीमती नूतन सरावगी, मारवाड़ी महिला मंच अध्यक्षा श्रीमती सरोज अग्रवाल, संस्कार फाउंडेशन अध्यक्षा श्रीमती रेणु अग्रवाल, अरुणोदय अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा चमङिया,स्थानीय सभा अध्यक्ष श्रीमान दलीप जी कोठारी, नेपाल स्तरीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमान अशोक कुमार जी बैद, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष श्रीमान लोकेश जी जम्मड़ नेपाल स्तरीय ज्ञानशाला आंचलिक संयोजक श्रीमान सुरेश कुमार जी मनोत,बीरगंज महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता जी कोठारी व उनके कार्यसमिति सदस्यों द्वारा सभी को खादा, मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। मधुर आवाज में राष्ट्रगान का संगान किया गया। तत्पश्चात स्थानीय महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता कोठारी द्वारा स्वागत मंतव्य प्रस्तुत किया गया। मंत्री श्रीमती कुसुम मनोत द्वारा युवा महिला साथियों के साथ एबीटीएम की चार परियोजनाएं एक सुंदर रैंप के साथ प्रस्तुत किया गया। फिर नारी सशक्तिकरण को उजागर करते हुए दो कन्या बालिकाओं ने सुश्री समृद्धि मनोत व सुश्री वमिका सेठिया द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढें   क्रोएशिया की हार, पोर्चुगल का फीफा विश्वकप के अंतिम १६ में प्रवेश

कार्यक्रम का दूसरा चरण NGO MEET में पधारे हुए विभिन्न गणमान्यों द्वारा विचार विमर्श का सत्र चला इसमें विविध पत्रकारों की सराहनीय उपस्थिति रही। अंत में नारी शिक्षा पर आधारित एक लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा बैद व कुशल संचालन श्रीमती अलका बोथरा द्वारा किया गया। लगभग 100 जनों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफल रूप से संपादित किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *