Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम कुछ इस तरह का

 

काठमांडू, फागुन २६ – अभी नेपाल में पश्चिमी हवा, उपड़ी वायुमंडल में उच्च चापीय प्रणाली और नेपाल के पूर्वी हिस्से के पास वायुमंडल में न्यून चापीय क्षेत्र के आंशिक प्रभाव होने का मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है ।
अभी कोशी, मधेश, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश सहित कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली हिस्सों में साधरणतः बादल लगे हैं और बाकी हिस्सों में आंशिक बादल लगे हैं ।
आज दिन में देशभर में साधरणतः बादल छाए रहेंगे । कोशी, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली हिस्सें के कुछ स्थानों में, कर्णाली और सुदूर पश्चिम प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली हिस्सों तथा लुम्बिनी प्रदेश के तराई हिस्सों के एक–दो स्थान में बिजली सहित हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।
आज रात को लेकर महाशाखा ने जानकारी दी है कि गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही देश के पहाडी और हिमाली हिस्से में साधरणतः बादल छाए रहेंगे । कोशी, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के पहाड़ी और हिमाली हिस्सों तथा लुम्बिनी प्रदेश के तराई हिस्से के एक–दो स्थानों में बिजली सहित हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com